निर्मल कुमार जोशी वन्य जीव संरक्षण सम्मान

CPBCED

सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र गोपेश्वर की ओर से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तिओ/ संगठनों के कार्यो को सम्मानित करने के उद्देश्य को लेकर निर्मल कुमार जोशी वन्यजीव संरक्षण पुरूस्कार की स् थापना की गई है। यह पुरूस्कार वन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र म ें देश म ें नीति-निर्माण से लेकर उसके क्रियान्वयन म ें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन-विज्ञानी और भारतीय वन सेवा के पहले सदस्यों म ें जाने-जाने वाले स्व. निर्मल कुमार जोशी की स्मृति म ें दिया जायेगा।

पुरूस्कार के संचालन के लिए सामान्य कार्यविधि निम्नवत है। पुरूस्कार का संचालनः पुरूस्कार का संचालन केन्द्र के प्रबंध न्यासी की अध्यक्षता म ें गठित समिति जिसम ें केन्द्र के कोषाध्यक्ष भी एक सदस्य होगे की कम ेटी द्वारा किया जायेगा।

नामांकनः


इस पुरूस्कार का नामांकन केन्द्र के न्यासी मण्डल के सदस्यों तथा इस सम्मान को प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की ओर से किया जायेगा।


चयन समितिः


पुरूस्कार के लिए आये नामांकनो ं के आधार पर पुरूस्कार के लिए चयनित होने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों/संगठन/संगठनों के चयन के लिए एक चयन समिति का गठन किया जायेगा। जिसम ें अध्यक्ष और सचिव के अलावा एक अन्य सदस्य नामित होंगे।
पहली चयन समिति वनविद्व एवं प्रशासक तथा केन्द्र के न्यासी श्री बी डी सिंह की अध्यक्षता म ें गठित की गई है। जिसके सदस्य सचिव केन्द्र के प्रबंध न्यासी श्री ओम प्रकाश भट्ट तथा नामित सदस्य के रूप म ें डा. अरविन्द भट्ट सदस्य हैं। चयन समिति म ें नए सदस्य को नामित करने या नयी समिति गठित करने का कार्य पुरूस्कार के लिए बनी संचालन समिति को होगा।


पुरूस्कार के लिए पात्रताः


वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य कर रहे सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन एवं व्यक्ति इस पुरूस्कार के लिए पात्र होंगे।
पुरूस्कार के तहत दिए जाने वाले सम्मानः पुरूस्कार के तहत सम्मान पत्र, साल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया जायेगा। तथा प्राप्तकर्ता को समारोह स् थल तक आने जाने का न्य ूनतम परिवहन व्यय केन्द्र की ओर से दिया जायेगा।

समारोह की तिथि और स्थानः

स्व. निर्मल कुमार जोशी के जन्म दिन पर सामान्यतः यह समारोह किया जायेगा और आवश्यकता के अनुसार समारोह कहीं भी किया जा सकेगा। जिसका व्यय सहयोगी संगठनों या केन्द्र द्वारा स्वय ं किया जायेगा।

प्रबंध न्यासी
सी.पी.भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र
गोपेश्वर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *