प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर की जायेगी।

CPBCED

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2020
सीपीबीसीईडी-hi।

सीपीबीसीईडी, पर्यावरण एवं विकास से जुड़े मसलों पर लोकजागरूकता,अनुसंधान एवं एडवोकेसी की दिशा में सक्रिय स्वयंसेवियों का मंच है। यह श्री चण्डी प्रसाद भट्ट द्वारा उन्हें मिली पुरूस्कार राशि के कोष से स् थापित किया गए न्यास के रूप में कार्य करता है।
कोविड-19 के चलते पूरी दुनिया विश्वव्यापी महामारी की चपेट में है। लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और हजारों की सख्या में लोग इससे मारे जा रहे हैं। यह महामारी धरती की अब तक की सबसे बड़ी आपदाओं में एक मानी जा रही है और दुनियाभर में हर क्षेत्र में अनिश्चिता का माहौल बनता जा रहा है।
अब यह माना जाने लगा है कि इस बैश्विक महामारी से जनित आपदा प्रत्यच्क्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरणीय कारकों से भी इसका संबंध है। हमारी जीवन-शैली, अधिकाधिक उपभोग की प्रवृति के कारण संसाधनों का अंधाधुंध दोहन जैसी प्रवृत्ति में इसके कारण खोजे जाने लगे हैं। कहा जा सकता है कि पर्यावरणीय सारोकारों का भी इस बीमारी को महामारी और फिर बेश्विक बीमारी बनाने में योगदान रहा है।
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी सादगी और सामाजिक दूरी के नियमों के तहत ही पूरी दुनिया में मनाया जाना है। इस संकट की घड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के बहाने हमें अपने कार्यो और उसका धरती और समाज पर पड़ने वाले प्रभावों पर चिन्तन करने का अवसर मिला है ताकि हम अपने आप और समाज में बदलाव लाकर व्यवहारिक कार्यक्रम शुरू कर सके ताकि अपना और इस धरती के जीवजगत का भविष्य इन महामारियों की जकड़न से बाहर निकालने में योगदान कर सके।
हमारा केन्द्र सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए और पर्यावरणीय चिन्तन के जरिये पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यवहारिक कार्य हो इस लक्ष्य को लेकर इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर अन्य कार्यक्रमों के साथ एक ओपन निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित कर रहे हैं। जिसका विवरण निम्नवत है।

निबंध का विषयः- ‘वैश्विक महामारी (कोविड-19) की रोकथाम में प्रकृति की भूमिका’

प्रतिभागीः- छ टवीं कक्षा से लेकर बारवीं कक्षा मं पढ़ने वाली छात्र-छात्रायें।

निबंध का माध्यम और आकारः- निबंघ हिन्दी और अंग्रेजी माध्यम से और दो हजार से तीन हजार शब्दो के बीच होना चाहिए। प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार हाथ से लिखकर या टाईप कर भेज सकते हैं।

निबंध भेजने का माध्यमः- प्रतिभागी अपने निबंध लेख को आनलाईन माध्यम से प्रेषित करेंगे। इसके लिए ई-मेल और व्हाटसएप नंबर पर पी.डी.एफ. फाईल बना कर भेजनी होगी।

व्हाटस एप नं- +91 94121 19167
ई मेल आई डी- opbhatt@gmail.com

निबंध भेजने की अंतिम तिथि और समयः- निबंध दिनांक एक जून 2020 की मध्य रात्रि यानि 11 बजकर 59 मिनट (पीएम) तक उपरोक्त व्हाटसएप नंबर तथा ईमेल दोनों माध्यमों पर अनिवार्य रूप से भेजना होगा। इसके बाद प्राप्त प्रविष्टिी पर विचार नहीं किया जायेगा।

निर्णायक मंडलः- प्रतियोगिता में निर्णायक मडल में निम्न लोग शामिल हैं।

डा. एच.सी.एस. रावत
डा अरविन्द भट्ट
डा. विनय नौटियाल

पुरूस्कारः-
निर्णायक मण्डल द्वारा प्रतिभागियों में से तीन को उनकी रचना के आधार पर प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान दिया जायेगा। जिसके आधार पर प्रथम स्थान पाने वाले को केन्द्र की ओर से पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को तीन हजार और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को दो हजार रूपये का नगद पुरूस्कार दिया जायेगा।
Hide quoted text

प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणाः-

प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर की जायेगी।

श्री विनय सेमवाल
समन्ययक
सीपीबीसीर्डडी
एवं संयोजक विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम 2020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *